करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

विधायक अभय चौटाला का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद खाली हुई ऐलनाबाद सीट, जारी हुई अधिसूचना*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधायक अभय चौटाला का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद खाली हुई ऐलनाबाद सीट, जारी हुई अधिसूचना*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में इंडियन नेशनल लोकदल के एकमात्र विधायक अभय चौटाला ने बुधवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर स्पीकर को अपना इस्तीफा देने पहुंचे, जिसे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने मंजूर कर लिया। अभय चौटाला का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब ऐलनाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई है। इसे बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद-46 से अभय सिंह चौटाला के त्यागपत्र के संबध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। विधान सभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के बाद अब चुनाव आयोग को रिक्त हुए ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव को लेकर निर्णय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!