Saturday, July 27, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़झज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफरीदाबादमहेंद्रगढ़सिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

यात्री सावधान, हरियाणा रोडवेज बसों का 2 घण्टे के लिए चक्का रहेगा जाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यात्री सावधान, हरियाणा रोडवेज बसों का 2 घण्टे के लिए चक्का रहेगा जाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा रोड़वेज की बसों में यात्रा करने वालो के लिए जरूरी जानकारी यह है की आज रोड़वेज बसों का चक्का जाम होगा। यह जाम सुबह 11 बजे से 2 बजे तक रहेगा। हरियाणा रोङवेज तालमेल कमेटी की संयुक्त बैठक जो जींद में सम्पन्न हुई। बैठक में तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश ग्रेवाल, नसीब जाखड़, आजाद गिल, पहल सिंह तंवर, जगदीप लाठर व दिनेश हुड्डा ने हिस्सा लिया। बैठक में वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए तथा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि कर्मचारी व जनहित में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर केन्द्र सरकार की निजीकरण व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवम्बर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोङवेज के कर्मचारी पूर्ण हड़ताल करने की बजाय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे रोङवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!