Friday, September 20, 2024
Latest:
गुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणा

दिल्ली के सीएम केजरीवाल भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेंगे नकेल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली के सीएम केजरीवाल भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेंगे नकेल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अब भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और दिल्ली के कैबिनेट सचिव को निर्देश जारी किए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को ही इस मामले को लेकर दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और मुख्य सचिव विजय देव से मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल के इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बननी शुरू हो जाएगी। लेकिन, विपक्षी सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को भ्रष्ट अधिकारियों की याद क्यों आ रही है? अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी कपिल मिश्रा ने इसे नया राजनीतिक ड्रामा बताया है।
जानकार मानते हैं कि साढ़े चार साल पहले आम आदमी पार्टी जिन मुद्दों के सहारे दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी भ्रष्टाचार भी उसमें एक अहम मुद्दा था। लेकिन, पिछले साढ़े चार सालों में अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को छुआ तक नहीं। अब अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट अधिकारी इसलिए याद आ रहे हैं क्योंकि दिल्ली में चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!