करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी नौ उम्मीदवार घोषित करने के बाद 26 वार्डो के भी उम्मीदवार शीघ्र करेगी घोषित!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी नौ उम्मीदवार घोषित करने के बाद 26 वार्डो के भी उम्मीदवार शीघ्र करेगी घोषित!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में नौ वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए थे।।इनमें छह मौजूदा पार्षदों को दोबारा टिकट देकर उनके वार्ड में कामकाज और पकड़ पर भरोसा जताया है जबकि तीन वार्डों में नए चेहरों को मौका दिया है। चंडीगढ़ के 35 वार्डों में से अभी नौ पर उम्मीदवार घोषित हुए हैं। बाकी 26 वार्डों के लिए जल्द दूसरी सूची जारी हो सकती है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में वार्ड-1 से दिलदार सिंह, वार्ड-21 से गुरप्रीत कौर लाड्डी, वार्ड-22 से अंजू कत्याल, वार्ड-23 से ओंकार सिंह औलख (सन्नी), वार्ड-24 से कुलदीप कुमार, वार्ड-25 से राधिका ढींगरा, वार्ड-27 से अजीत सिंह जिंद, वार्ड-30 से सतनाम कौर और वार्ड-32 से एडवोकेट अरुण प्रभा खुरचा शामिल हैं। उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह शहर पहुंचे। उनकी अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रधान विजय पाल, हरदीप सिंह सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में वार्डवार दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया। पूर्व पार्षद स्वर्गीय मलकीयत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर को वार्ड-30 से टिकट मिलने पर समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
*छह सिटिंग पार्षदों को दोबारा टिकट*
पार्टी ने वार्ड-1, 21, 22, 23, 25 और 30 से मौजूदा पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड-24, 27 और 32 में नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!