करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों अनुसार बकाया 10% डीए तुरंत जारी करे सरकार: श्याम लाल शर्मा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों अनुसार बकाया 10% डीए तुरंत जारी करे सरकार: श्याम लाल शर्मा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
​चंडीगढ़ (नागपाल) ;- पंजाब सेक्रेटेरिएट सर्विसेज रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव पंजाब से मांग की है कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों का लंबित 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) अविलंब जारी किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने कहा कि पंजाब के कर्मियों को वर्तमान में 53% डीए मिल रहा है, जबकि पड़ोसी राज्यों हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ प्रशासन में यह 63% दिया जा रहा है। ​श्री शर्मा ने बताया कि सरकार के साथ हुई बैठकों के बाद 8% और हाल ही में 3% की बढ़ोतरी कर कुल 11% डीए जारी करने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने निम्नलिखित मुख्य मांगें उठाईं:
​बकाया 10% डीए व एरियर: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों के तहत कर्मचारियों व पेंशनरों को अप-टू-डेट डीए एरियर सहित दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश अनुसार 31 मार्च 2027 तक के भुगतान का ब्योरा सरकार तुरंत अदालत को सौंपे, ताकि शेष 10% डीए व बकाया राशि जल्द जारी हो सके।
​2.59 का गुणांक: पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांग को मानते हुए पेंशन संशोधन 2.59 के गुणांक (मल्टीप्लायर फैक्टर) के अनुसार किया जाए।
​कंप्यूटर शिक्षकों का नोटिफिकेशन: कंप्यूटर शिक्षकों को दिए गए 40% अतिरिक्त डीए के फैसले की सराहना करते हुए मांग की गई कि इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए, ताकि उन्हें नवंबर माह के वेतन (दिसंबर भुगतान) के साथ इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!