Saturday, October 24, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंचकूला क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पांव में लगी गोली / कांस्टेबल भी हुआ घायल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पांव में लगी गोली / कांस्टेबल भी हुआ घायल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- रायपुररानी में टांगरी नदी के पास शनिवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला में पिछले दिनों स्नैचिंग और लूट की कई वारदातें सामने आई थीं। इन वारदातों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर शाम रायपुररानी क्षेत्र में कार्रवाई की। इसी दौरान टांगरी नदी के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी। वहीं, एक कांस्टेबल भी जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!