*हरियाणा की राजनीति में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को लेकर नई सियासी चर्चा!/ नॉन-जाट राजनीति के बने मजबूत चेहरे / रोहतक, करनाल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और गोहाना तक सियासी दबदबा कायम*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा की राजनीति में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को लेकर नई सियासी चर्चा!/ नॉन-जाट राजनीति के बने मजबूत चेहरे / रोहतक, करनाल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और गोहाना तक सियासी दबदबा कायम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को नॉन-जाट राजनीति के एक प्रभावशाली चेहरे के रूप में जबरदस्त सफलता मिल रही है। चार बार सांसद रह चुके डॉ अरविंद शर्मा रोहतक, करनाल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और गोहाना जैसे क्षेत्र में पहले ही राजनीतिक रूप से अपनी धाक जमा चुके हैं। डॉ अरविंद की सक्रियता और जनसंपर्क उन्हें क्षेत्रीय राजनीति में नान जाट लीडर के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है। डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक संपर्क और जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की क्षमता उनके लिए अहम साबित हो सकती है। भाजपा के लिए भी ऐसे नेताओं का महत्व बढ़ जाता है, जो अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर सकें और पार्टी के जनाधार का विस्तार करने में योगदान दें।

