*सीएम नायब सैनी से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद प्रताड़ित पूर्व HCS अधिकारी तोमर को न्याय मिलने की उम्मीद जागी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*सीएम नायब सैनी से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद प्रताड़ित पूर्व HCS अधिकारी तोमर को न्याय मिलने की उम्मीद जागी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व HCS अधिकारी एलपीएस तोमर को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और अपने साथ हुई कथित ज्यादतियों को लेकर लंबे समय से अपनी बात उठा रहे तोमर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भरोसा जताया है कि अब उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई होगी औऱ न्याय मिलेगा।
कुछ दिन पहले राष्ट्रीय खोज मीडिया ने पूर्व HCS अधिकारी एलपीएस तोमर के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकारियों के साथ कथित भेदभाव से जुड़े सवालों को सामने रखा था। इसी सिलसिले में पूर्व अधिकारी ने राष्ट्रीय खोज मीडिया की टीम से मुलाकात की और मामले को प्रमुखता देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। एचसीएस एलपीएस तोमर ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात कर अपने साथ हुई कथित ज्यादतियों और अपनी शिकायतों से उन्हें अवगत कराया था। तोमर के अनुसार, मुख्यमंत्री और सीपीएस आरके खुल्लर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इसी तरह जब तोमर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से मिले तो उन्होंने भी एलपीएस तोमर को आश्वस्त किया था की सरकार आपके साथ न्याय करेगी।
*मुख्यमंत्री सैनी के आश्वासन से जागी न्याय की उम्मीद*
पूर्व HCS अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें उम्मीद है कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्षता से विचार होगा और उन्हें न्याय मिलेगा। अब तोमर की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
*प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल*
यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकारियों की शिकायतों के निष्पक्ष निपटारे और जवाबदेही की अहमियत को भी सामने लाता है। यदि किसी अधिकारी को अपने साथ अन्याय होने की शिकायत है, तो उसकी बात सुनकर तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। अब पूर्व HCS अधिकारी एलपीएस तोमर को उम्मीद बनी है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप उन्हें हरियाणा सरकार से न्याय मिलेगा और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष समाधान होगा।

