*HPSC ने हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम किया जारी / 295 अभ्यर्थीयों ने पास की परीक्षा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*HPSC ने हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम किया जारी / 295 अभ्यर्थीयों ने पास की परीक्षा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परिणाम से जुड़ी आधिकारिक सूचना 17 सितंबर 2026 को जारी की है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून 2026 तक किया गया था। अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
*कितने अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चुने गए?*
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 295 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
आयोग ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों की यह सफलता अस्थायी है। अंतिम चयन के लिए उन्हें आयोग की ओर से तय सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों के रोल नंबर बढ़ते क्रम में दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रोल नंबर मेरिट के आधार पर नहीं दिए गए हैं। इसलिए रोल नंबर की स्थिति देखकर अभ्यर्थी अपनी मेरिट या रैंक का अंदाजा न लगाएं।

