Friday, September 4, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में संगठन को मजबूत करते हुए नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में संगठन को मजबूत करते हुए नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में दलित मतदाताओं के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस ने प्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने 27 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के अनिल फांदन, कुरुक्षेत्र की सुनीता नेहरा और भिवानी के अजय वैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़ और करनाल से नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महासचिवों में भिवानी, फतेहाबाद, पुंडरी, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल और कैथल के नेताओं को जगह दी गई है। गोहाना, कैथल, लोहारू और फतेहाबाद से पांच नेताओं को सचिव बनाया गया है।
कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व देकर अनुसूचित जाति विभाग का आधार जिला स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया है। खास तौर पर भिवानी, कैथल, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत, महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व निभाने में मार्गदर्शन और सहयोग देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!