करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*CM नायब के इस बयान “समय’ नहीं, समस्या की गंभीरता महत्वपूर्ण” ने बना दिया प्रदेश का नायाब नायक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*CM नायब के इस बयान “समय’ नहीं, समस्या की गंभीरता महत्वपूर्ण” ने बना दिया प्रदेश का नायाब नायक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मुख्यमंत्री नायब सैनी के एक बयान ने उन्हें प्रदेश का नायक बना दिया है। उनके बयान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उन्होंने जनता को मिलने के समय को प्राथमिकता देने के बजाय मिलने वाले व्यक्ति और उसकी समस्या को महत्व देने की बात कही है। सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहता है। प्रशासनिक बैठकें, सरकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों के साथ चर्चा, विधानसभा से जुड़े कार्य और राजनीतिक गतिविधियां उनके दैनिक कार्यक्रम का हिस्सा होती हैं।
*इसके बावजूद मुख्यमंत्री का यह कहना कि रात के दो बजे भी कोई मिलने आए तो वह उससे मिलेंगे* यह संकेत देता है कि उनके लिए जनप्रतिनिधि होने का अर्थ जनता के बीच उपलब्ध रहना है। यही वजह है कि आज प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रीयों से नायब सैनी प्रदेश की जनता या यह कहो की प्रदेश के युवाओं में खास लोकप्रिय होते जा रहे हैं। मीडिया में यह वायरल बयान लोकप्रिय होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!