Sunday, August 23, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*भाजपा नेताओं के साथ-साथ पंजाब तथा हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के निशाने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*भाजपा नेताओं के साथ-साथ पंजाब तथा हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के निशाने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस कार्यसमिति से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए बयान से सिख समुदाय में रोष पैदा हुआ है और इसका राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।
रविवार को लिखे पत्र में कुलदीप शर्मा ने कहा कि सज्जन कुमार के निधन के बाद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उन्हें लेकर की गई सकारात्मक टिप्पणी और उन्हें सम्मान दिए जाने की बात ने सिख समुदाय के एक वर्ग को आहत किया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा और पंजाब के कुछ सिख मित्रों ने इस मुद्दे पर उनसे अपनी नाराजगी जाहिर की है।
शर्मा ने पत्र में कांग्रेस के लिए राजनीतिक खतरे की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बाद देश में सिख समुदाय का बड़ा वर्ग कांग्रेस के पक्ष में आया था, लेकिन इस तरह के बयान से अब समुदाय के भीतर कांग्रेस को समर्थन देने को लेकर फिर से विचार की स्थिति बन रही है। उनका तर्क है कि विपक्षी दल इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कल शनिवार को हरियाणा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा तथा हरियाणा भाजपा की सह प्रभारी शमशेर सिंह खड़क ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा की भरसक आलोचना की थी।
वही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी ने भी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के हक में बोलने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उनकी खिंचाई की है। जो भी हो कांग्रेस नेताओ ने बैठे बिठाए सत्तारूढ़ भाजपा तथा अन्य विपक्षी दलों को बहस के लिए एक मुद्दा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!