*उर्दू के फनकार डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान राज्य पुरस्कार से सम्मानित/ हरियाणा उर्दू अकादमी हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी चेयरमैन राणा ओबराय ने दी बधाई*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*उर्दू के फनकार डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान राज्य पुरस्कार से सम्मानित/ हरियाणा उर्दू अकादमी हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी चेयरमैन राणा ओबराय ने दी बधाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मालेरकोटला/चंडीगढ़ ;- उर्दू के नामवर आलोचक, शायर एवं साहित्यकार डॉ. अय्यूब ख़ान को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय फ़िरोज़पुर में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने कर-कमलों से स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा उर्दू अकादमी हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी चेयरमैन राणा ओबराय ने डॉ आयूब को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान की शख्सियत किसी परिचय की मोहताज नहीं। शैक्षिक रूप से डॉ. अय्यूब एम.ए. उर्दू (गोल्ड मेडलिस्ट), एम.फिल. (उर्दू), एम.ए. फ़ारसी (यूनिवर्सिटी में वशिष्ठ स्थान) , पीएच.डी. फ़ारसी हैं। पाँच वर्षों तक आप यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर के रूप में नवाब शेर मुहम्मद ख़ान इंस्टीट्यूट, मालेरकोटला में शोध एवं आलोचनात्मक कार्य करते रहे और इसी अवधि के दौरान पाँच वर्षों तक इसी संस्थान में अध्यापन की जिम्मेदारियाँ भी निभाईं। फिर दो वर्षों तक एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में यूजीसी के प्रोजेक्ट पर बतौर प्रोजेक्ट फेलो काम किया। इसके बाद हरियाणा उर्दू अकादमी, पंचकूला में लगभग 24 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं। इसी संस्था में डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान ने ‘ग़ालिब और सरज़मीन-ए-हरियाणा, प्रोजेक्ट पर दो वर्ष से अधिक समय तक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में काम किया। वहाँ से सेवानिवृत्ति के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के फ़ारसी, उर्दू एंड अरबिक डिपार्टमेंट में दो वर्षों तक अध्यापन के दायित्व निभाए। आपकी लगभग दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके अलावा आपके कई दर्जन शोध एवं आलोचनात्मक लेख देश-विदेश की साहित्यिक पत्रिकाओं एवं जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। आपकी आलोचनात्मक पुस्तकों में आग का दरिया: तफ़हीम व तजज़िया, तक़सीम-ए-हिंद के बाद पंजाब में उर्दू अफ़साना निगारी, पंजाब में फ़ारसी ग़ज़ल और इनके अलावा काव्य-संग्रह मौसम, सफ़र दर् सफ़र, रख़्त-ए-सफ़र, रेग-ए-रवाँ, हिंदी देवनागरी लिपि में ग़ज़ल दर्पण भी प्रकाशित हो चुके हैं। आपका एक काव्य-संग्रह दर्द का चाँद बहुत जल्द प्रकाशित होने वाला है। इसके अलावा आपका एक महान साहित्यिक कार्य उर्दू दीवान है, जो कंपोज़िंग के चरण से गुजरकर पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि यह भी बहुत जल्द प्रकाशित हो जाएगा।
डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान की साहित्यिक सेवाओं के कारण जिला प्रशासन मालेरकोटला और पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के अवसर पर सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री एनआरआई अफेयर्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन इम्प्रूवमेंट, पंजाब के साथ डॉ. जमीलुर्रहमान एमएलए मालेरकोटला ने अपने कर-कमलों से साहित्यिक सम्मान से नवाज़ा। भाषा विभाग पंजाब की ओर से माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के गोल्डन जुबली हॉल में 2021 का साहिर लुधियानवी सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा 2023 का साहिर लुधियानवी सम्मान भी भाषा विभाग पंजाब की ओर से आपको मिल चुका है। डॉ. मुहम्मद अय्यूब खान को 27 अप्रैल 2019 को अंजुमन इत्तिहाद-ए-मिल्लत की ओर से अल्लामा इक़बाल अवार्ड से सम्मानित किया गया। एम.के. साहित्य अकादमी पंचकूला की ओर से 2018 के लिए पंचकूला में राष्ट्रीय साहित्य अवार्ड 17 नवंबर 2018 को दिया गया। आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा के तहत गोल्डन जुबली हरियाणा के संबंध में साहित्यिक सम्मान 30 अक्टूबर 2018 को अंबाला, हरियाणा में दिया गया। हाली पानीपती ट्रस्ट पानीपत की ओर से कैस बिन मंसूर सम्मान 2011 और साहित्यिक सम्मान वर्ष 2012, जो 20 अक्टूबर 2012 को पानीपत में दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह जी के कर-कमलों से डॉ. मुहम्मद अय्यूब ख़ान को उक्त राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की खुशी में जनाब मुहम्मद मुअज़्ज़म सैफ़ी, जनाब मुश्ताक़ जोश और जनाब मुहम्मद इक़बाल क़ुरैशी ने उन्हें गुलदस्ता पेश करते हुए मुबारकबाद दी और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब ने डॉ. अय्यूब ख़ान को राज्य स्तर के सम्मान से सम्मानित करके न केवल उनकी इज़्ज़त-अफ़ज़ाई की है बल्कि उर्दू भाषा एवं साहित्य से गहरी दिली वाबस्तगी और मोहब्बत का इज़हार भी किया है।

