Wednesday, August 19, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा SC आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने सोमवार को ली शपथ* 

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा SC आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने सोमवार को ली शपथ* 
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बंतो कटारिया ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों के लिए औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के साथ ही बंतो कटारिया ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भाल ली है। आयोग का उद्देश्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके हितों से जुड़े मामलों की निगरानी करना है।
*3 साल का होगा कार्यकाल*
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 3 वर्ष का होता है। ऐसे में बंतो कटारिया का कार्यकाल शपथ ग्रहण और पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!