प्रियंका ग़ांधी का भाजपा पर तीखा हमला /कहा मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बांकीपुर विधानसभा सीट भी नही जीत सके! / उपचुनाव के नतीजे देश मे बदलाव की शुरुआत के संकेत!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रियंका ग़ांधी का भाजपा पर तीखा हमला /कहा मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बांकीपुर विधानसभा सीट भी नही जीत सके! / उपचुनाव के नतीजे देश मे बदलाव की शुरुआत के संकेत!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका ग़ांधी ने विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि लोग अब भाजपा से ऊब चुके हैं और देश की स्थिति को समझने लगे हैं।विधानसभा उपचुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है और लोग देश में हो रही घटनाओं को समझने लगे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे बदलाव की शुरुआत का संकेत हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मिली हार को स्वीकार करते हुए आत्ममंथन की बात कही है।
*प्रियंका गांधी बोलीं- लोग भाजपा से थक चुके हैं*
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा,मोदी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बांकीपुर सीट भी नही जीता पाए। “यह अब साफ हो गया है कि लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह शुरुआत है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन नतीजों का असर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा, तो उन्होंने कहा, “आगे देखेंगे.”
*बांकीपुर में भाजपा को झटका, प्रशांत किशोर की जीत*
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर रहे थे। उनके विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस कारण यहां उपचुनाव कराया गया।
*दतिया में कांग्रेस की जीत, मांजलपुर सीट भाजपा के पास बरकरार*
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की. वहीं गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपनी सीट बरकरार रखी।

