*संजय शर्मा ने मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर प्रदेषाध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता का जताया आभार/ कहा मजबूत संगठन को और मजबूत करना लक्ष्य*
*हरियाणा भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*संजय शर्मा ने मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर प्रदेषाध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता का जताया आभार/ कहा मजबूत संगठन को और मजबूत करना लक्ष्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई सीधी बातचीत में बताया कि मुझे जो संगठन ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसको मैं बड़ी जिम्मेदारी से निभाउंगा। उन्होंने कहा मेरा यह
कर्तव्य रहेगा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में मैं हरियाणा के मजबूत संगठन को औऱ मजबूत बनाऊ। उन्होंने बताया मैने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से भेंट कर पार्टी में जिम्मेवारी सोपनें के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। संजय शर्मा ने बताया संगठन को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता किन्हीं कारणों से निष्क्रिय बैठे थे उन कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न पदो पर जिम्मेदारी सोपं कर पुनः सक्रिय किया जाएगा। संजय शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का भी दिल से आभार व्यक्त किया। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर संजय शर्मा के साथियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार हुआ है |

