Saturday, July 18, 2026
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के युवाओं की लिए मौका / पुलिस में होगी 4,000 कॉन्स्टेबल की भर्ती/ अग्निवीरों को भी मिलेगा मौका*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के युवाओं की लिए मौका / पुलिस में होगी 4,000 कॉन्स्टेबल की भर्ती/ अग्निवीरों को भी मिलेगा मौका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। नवंबर महीने में चार हजार नए पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। DGP अजय सिंघल ने जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक, DGP ने कहा कि पुलिस भर्ती चल रही है। पिछले साल, 5,500 पदों में 1,600 महिलाओं को शामिल किया गया था। अब, HSSC के ज़रिए 5,500 पदों के लिए भर्ती चल रही है। इसके बाद, नवंबर में लगभग 4,000 और कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस नई भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है।
इस दौरान डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस ने “अभेद” ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप संदिग्ध और अनचाही कॉल्स की पहचान कर लोगों को समय रहते अलर्ट करता है, जिससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। इसके अलावा साइबर अपराधों से निपटने के लिए ई-ज़ीरो FIR सिस्टम भी शुरू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत साइबर अपराध की शिकायत मिलते ही तुरंत एफआईआर दर्ज करने तत्काल कार्रवाई करके पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!