हरियाणा के 22 विधानसभा सीटों पर कटेंगे 38 प्रतिशत तक वोट, भाजपा औऱ कांग्रेस को हो सकता है नुकसान!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के 22 विधानसभा सीटों पर कटेंगे 38 प्रतिशत तक वोट, भाजपा औऱ कांग्रेस को हो सकता है नुकसान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा की 22 विधानसभा सीटों पर 20 से 38 फीसदी से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा की 17 सीटें प्रभावित होंगी और कांग्रेस की पांच सीटें हैं। 22 में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। इससे भाजपा व कांग्रेस दोनों का चुनावी गणित बदल सकता है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, सत्यापन के दौरान इन 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची में दर्ज में मतदाता नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरण, मृत ) श्रेणी में रखा है। यानी इनमें वे लोग शामिल हैं जो दूसरे स्थान पर जा चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो अलग-अलग जगह मतदाता सूची में दर्ज हैं।
हालांकि, ऐसे सभी मतदाताओं को एक और मौका दिया जाएगा। यदि वे समय पर अपने दस्तावेजों के साथ निर्वाचन विभाग के सामने दावा पेश करते हैं और उनका दावा सही पाया जाता है तो उनका नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 15 जुलाई तक प्रदेश के 2.06 करोड़ (99.83 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1.70 करोड़ (82.53 प्रतिशत) प्रपत्र डिजिटलाइज भी किए जा चुके हैं। सत्यापन के दौरान 33.66 लाख ऐसे मतदाता हैं जो अनुपस्थित, दूसरे स्थान पर चले गए, मृत या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं।निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता 24 जुलाई तक अपना गणना (सत्यापन) फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि कोई मतदाता तय समय तक फॉर्म जमा नहीं करता है, तो उसका नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा और 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

