करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

MLA घनश्याम सराफ ने कहा भाजपा करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत तथा निष्ठा के कारण बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
MLA घनश्याम सराफ ने कहा भाजपा करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत तथा निष्ठा के कारण बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- विधायक घनश्याम सराफ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन अपने विचारों के कारण नहीं, बल्कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव के कारण है। बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अमूल्य है। जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर जाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में हमारे कार्यकर्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मुझे गर्व है कि भिवानी विधानसभा में भी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम निरंतर संगठन हित एवं जनहित में कार्य कर रही है। आप सभी साथियों का उत्साह, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम ही हमारी शक्ति है। वास्तव में हम कार्यकर्ताओं से हैं, कार्यकर्ता हमसे नहीं; संगठन की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से ही होती है। आज साथियों के चेहरों पर दिखाई देने वाला उत्साह और संगठन के प्रति उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं को अंतिम स्थान पर रखकर कार्य करने की भावना से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!