यूथ कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी! / पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया बने हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष/ मृत हिमानी नरवाल चुनी गई प्रदेश सचिव*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यूथ कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी! / पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया बने हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष/ मृत हिमानी नरवाल चुनी गई प्रदेश सचिव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- कांग्रेस चुनाव समिति ने हरियाणा यूथ कांग्रेस के चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया है।
पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान बनाया गया हैं। इसकी औपचारिक घोषणा इंटरव्यू की प्रकिया के बाद होगी। वहीं यूथ कांग्रेस के चुनाव में एक अजीब बात सामने आई है। मृत हिमानी नरवाल रिजल्ट के हिसाब से प्रदेश सचिव चुनी गई है। जबकि हिमानी नरवाल का कई महीने पहले मर्डर हो चुका है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह चुनाव शायद ड्राइंग रूम में बैठ कर तैयार किया है!

