Saturday, June 27, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब सीएम भगवंत मान आज 87 एथलीटों को ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से करेंगे सम्मानित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सीएम भगवंत मान आज 87 एथलीटों को ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से करेंगे सम्मानित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह में राज्य के दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री खेल जगत में पंजाब का नाम रोशन करने वाले 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से नवाजेंगे।
*32.05 करोड़ की इनामी राशि का होगा वितरण*
पंजाब सरकार द्वारा राज्य के खिलाड़ियों और अवॉर्ड विजेताओं का हौसला बढ़ाने के लिए कुल 32.05 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री मान खुद अपने हाथों से यह राशि और सम्मान चिह्न खिलाड़ियों को सौंपेंगे।
*हॉकी और महिला क्रिकेट टीम को विशेष सम्मान*
भारतीय हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम में शामिल पंजाब के स्टार खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व राज्य का मान बढ़ाने वाले मेडल विजेताओं को विशेष तौर पर मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
*हजारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन*
खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विभिन्न श्रेणियों के हजारों खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की इनामी राशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
*पंजाब को फिर से खेल हब बनाने की तैयारी*
पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इस पुरस्कार समारोह को उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर युवाओं को खेलों से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!