MLA एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने पर खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित / महर्षि कश्यप के आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
MLA एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने पर खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित / महर्षि कश्यप के आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इंद्री/चंडीगढ़ ;- विधायक एवं हरियाणा गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर इंद्री तथा बड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित किए गए हवन-यज्ञ में भी भाग लिया और महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कश्यप समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधान गुरविंदर कश्यप, हवा सिंह कश्यप, रामफल कश्यप ने मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक द्वारा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने पर समाज के खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से सिविल अस्पताल डॉ. दीपक कश्यप, एसडीओ पंचायत नवीन कश्यप, प्रदूषण विभाग एसडीओ प्रवीन कश्यप, बागवानी विभाग से डॉ. राजकुमार कश्यप, एयर पिस्टल अंडर इंडिया टीम ट्रायल विजेता खिलाड़ी जैसमिन कश्यप, लॉन टेनिस एशियन गोल्ड मेडलिस्ट आर्शी कश्यप, आरव कश्यप, योगिता व आदित्य कश्यप सहित प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सृष्टि के निर्माता और सप्तऋषियों में प्रमुख महर्षि कश्यप की जयंती के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जी का जीवन और उनके आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश और समाज के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश कश्यप, शारदा राम कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष राम मेहर, सरपंच करेसन कुमार, प्रधान सतपाल कश्यप, करता राम कश्यप, लाल चंद कश्यप, टींकू कश्यप, राजबीर कश्यप, सुरेश कश्यप, रामभज कश्यप, पाल कश्यप, पाला कश्यप, रमेश भट्ट, लक्ष्मण कश्यप, भगत नंबरदार, विनोद चौधरी, सोहन कश्यप, दल सिंह सैनी, प्रीतम गोस्वामी, सुखविंदर कश्यप, मोहित, अनिल शर्मा व कृष्ण पंच सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

