करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

CBSE 10वीं के परिणाम में पंचकूला रीजन, 92.24 फीसदी रहा पास प्रतिशत रहा औसत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CBSE 10वीं के परिणाम में पंचकूला रीजन।खिसका / 92.24 फीसदी रहा पास प्रतिशत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष पंचकूला रीजन का प्रदर्शन औसत रहा और रीजनल रैंकिंग में यह 14वें स्थान पर रहा है। पंचकूला रीजन का कुल पास प्रतिशत 92.24 फीसदी दर्ज किया गया जो बोर्ड के औसत पास प्रतिशत 93.70 फीसदी से कम है। कुल 316 सेंटर में परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमें कुल 87,846 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि रीजनल स्तर पर त्रिवेंद्रम (99.79 फीसदी) और विजयवाड़ा (99.79 फीसदी) ने देश भर में बाजी मारी है जबकि पंचकूला रीजन सूची में काफी नीचे खिसक गया है।
*मई में होगी दूसरी परीक्षा, सुधार का मौका*
नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत बोर्ड ने इस वर्ष दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की है। फरवरी-मार्च में 10वीं का एग्जाम आयोजित हुआ था जिसके बाद अब दूसरी परीक्षा मई के मध्य शुरू होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या जिनकी कंपार्टमेंट आई है वे इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से मात्र 5 दिनों के लिए खुलेगी। बता दें कि हरियाणा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का मुख्य क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में स्थित है। यह कार्यालय हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कार्यों को भी संभालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!