पूर्व मंत्री कंवरपाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक निर्णय पर पीएम मोदी का आभार जताने के साथ महिलाओं को मिठाई बांटकर दी बधाई*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री कंवरपाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक निर्णय पर पीएम मोदी का आभार जताने के साथ महिलाओं को मिठाई बांटकर दी बधाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जगाधरी ;- गुरु अर्जुन नगर में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक निर्णय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने महिलाओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को न केवल सम्मान और अधिकार प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मेयर ने कहा कि यह निर्णय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर व नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अंकित गोयल, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

