करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*नायब सरकार ने तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए SDM तथा DRO को सौंपी रजिस्ट्री की पावर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नायब सरकार ने तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए SDM तथा DRO को सौंपी रजिस्ट्री की पावर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने DRO को रजिस्ट्री की पावर सौंपी है। सभी जिलों में आज डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यालय पर DRO तथा उप तहसीलों व उपमंडल पर SDM रजिस्ट्री करेंगे। प्रदेश भर में हड़ताल के कारण 10077 रजिस्ट्री पेंडिंग पड़ी हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे अधिक 2435 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं तथा हांसी में कोई रजिस्ट्री पेंडिंग नहीं है। फरीदाबाद में 713, सोनीपत में 647 व रेवाड़ी में 523 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं। रजिस्ट्री पेंडिंग होने के कारण लोगों को परेशान के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!