*IAS सुधीर राजपाल को अब तो बनाना चाहिए हरियाणा का चीफ सेक्रेटरी!*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*IAS सुधीर राजपाल को अब तो बनाना चाहिए हरियाणा का चीफ सेक्रेटरी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से भी वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल की वरिष्ठता को नजर अन्दाज करके नायब सरकार ने अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया था। जिसकी काफी चर्चा औऱ आलोचना भी हुई थी। परन्तु यह सरकार का विशेषाधिकार है। अब एकाएक मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तबीयत बिगड़ने औऱ बाईपास सर्जरी होने के कारण डॉक्टर उन्हें कुछ महीने के आराम की सलाह देंगे। इसी कारण नायब सरकार ने प्रदेश के नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू कर दी है। इस दौड़ में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल और डॉ सुमिता मिश्रा में से किसी एक को सरकार मुख्य सचिव बना सकती है। अनुराग रस्तोगी को मेजर हार्ट अटैक आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है। जब इसको लेकर हमने राजनीतिक विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा नायब सरकार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को वरिष्ठता के आधार पर हरियाणा का मुख्य सचिव अवश्य बनाना चाहिए।

