मनरेगा के नाम पर सियासी रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस का नही रहेगा नामों निशान / गरीबो के हितैषी मोदी ने कमजोर लोगो के हितों को ध्यान में रखकर किया बदलाव*
*भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मनरेगा के नाम पर सियासी रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस का नही रहेगा नामों निशान / गरीबो के हितैषी मोदी ने कमजोर लोगो के हितों को ध्यान में रखकर किया बदलाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई सीधी बातचीत में कहा मनरेगा के नाम पर कांग्रेस पूरे देश में झूठ के सहारे लोगो की हमदर्दी पाने का काम कर रही है। धनखड़ ने कहा कांग्रेस अपनी खोई सियासी जमीन खोजने में लगी है लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकती है। क्योंकि देश की जनता ने कांग्रेस के झूठ को सिरे से नकार दिया हुआ हैं। धनखड़ ने कहा पहले कांग्रेस ने खुद ही इस योजना का दो बार नाम बदला था तब इनको कोई दिक्कत नही हुई थी। जब मोदी ने स्कीम का नाम जी राम जी रखा तब इनको दिक्कत हुई है। विपक्ष को असली दिक्कत राम से है। धनखड़ ने कहा यह राम के दुश्मन है। उन्होंने कहा अब जनता बहुत ही जागरूक है इसलिए यह जनता को बेवकुफ नही बना सकते। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा बवाल किए जाने पर धनखड़ ने कहा कि पहले इस योजना का नाम नरेगा था बाद में कांग्रेस ने मनरेगा किया था। अब वही कांग्रेस ड्रामा कर रही है। धनखड़ ने बताया मोदी ने गरीब मजदूरों का ख्याल रखते हुए 185 दिन।का रोजगार लगभग पक्का कर दिया है। जो कि कांग्रेस के समय यह सिर्फ 100 दिन था। धनखड़ ने बताया हरियाणा और पूरे देश में कांग्रेस का अंत होता जा रहा है। इस समय 3 प्रदेशों में सिर्फ कांग्रेस की सरकार रह गयी है औऱ आने वाले समय मे वहा भी नामो निशान नही रहेगा।

