गाय शेल्टर होम के बाद अब हरियाणा के इस शहर में बेसहारा कुत्तों के लिए भी बनेगा शेल्टर होम*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गाय शेल्टर होम के बाद अब हरियाणा के इस शहर में बेसहारा कुत्तों के लिए भी बनेगा शेल्टर होम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंबाला कैंट :- हरियाणा में अब एक नई पहल शुरू होने जा रही है। पहले सिर्फ इंसानों के लिए शेल्टर होम बनते हैं उसके बाद गाय, बेल आदि के लिए शेल्टर होम बने। लेकिन अब सरकार डॉग्स शेल्टर होम बनाने जा रही है। इसकी शुरुआत अम्बाला से होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद अंबाला कैंट ने बेसहारा डॉग्स के लिए शेल्टर होम बंनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए जगह चिन्हित कर ली गयी है और करीब 13.23 लाख की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। अंबाला कैंट में बेसहारा डॉग्स के लिए अब एक शेल्टर होम बनाया जा रहा है। सर्दी का मौसम आ गया है ऐसे मे बेसहारा डॉग्स आराम से शेल्टर होम में रह सकेंगे। शेल्टर होम एक जर्जर सामुदायिक केंद्र का जीर्णोद्धार करके बनाया जाएगा। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए नगर परिषद ने निविदा जारी कर दी है। इस पर 13.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शेल्टर होम में कुत्तों के खाने व पीने की सुविधा के अलावा उनके रख-रखाव व उपचार का प्रबंध भी किया जाएगा। इसके अलावा यहां पशु विशेषज्ञों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके साथ ही अंबाला छावनी में कुत्तों की नसंबदी कार्य किया जा रहा है। लगभग 100 कुत्तों की नसंबदी की जा चुकी है, बावजूद इसके गली-मोहल्लों, बस अड्डे सहित रेलवे स्टेशन पर इनकी काफी तादाद नजर आ रही है। इसलिए नगर परिषद ने संबंधित एजेंसी को इन ठिकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद द्वारा शुरू किए जाने वाले इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है

