Monday, November 10, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ ने अपराधियों में पैदा की दहशत और आम जनता में सुरक्षा का भावना*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ ने अपराधियों में पैदा की दहशत और आम जनता में सुरक्षा का भावना*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा पुलिस के विशेष राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत आपराधिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसते हुए हरियाणा पुलिस ने 8 नवंबर को दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है, जबकि दूसरा नीरज फरीदपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है।फरीदाबाद पुलिस ने नीरज फरीदपुरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य कुलदीप त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी, निवासी गुडासन, थाना तिगांव (फरीदाबाद) पर पहले से 12 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना शहर पलवल में दिनांक 22 जनवरी 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 34 में की विभिन्न धाराओं के साथ 25-54-59 A. ACT के तहत केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गैंग लीडर नीरज फरीदपुरिया के निर्देश पर गैंग सदस्यों को फंड और ठिकाना उपलब्ध कराता था, साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल था। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को माननीय अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया। जिला यमुनानगर की अपराध शाखा-2 टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन पुत्र प्रवीन (निवासी जैनपुर, थाना लाडवा, कुरुक्षेत्र) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अमन पर 14 सितंबर 2025 की रात यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में मुकदमा संख्या 613 दर्ज है, जिसमें भा.न.स. की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 161 कुख्यात और इनामी अपराधी शामिल हैं। इनके अलावा 994 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है केवल 8 नवंबर के दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न टीमों ने 226 अपराधियों को धर दबोचा, जिनमें 51 वांछित और इनामी अपराधी तथा 175 अन्य आरोपी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, यह अभियान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या गैंग संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच और पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियों की संभावना है, जिससे अपराधियों में दहशत और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!