*हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के बाद भाजपा भी बदल सकती है प्रदेशाध्यक्ष!/ दलित समाज से पूर्व महिला सांसद सुनीता दुग्गल की नियुक्ति से कांग्रेस और कुमारी शैलजा को मिलेगी चुनौती!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के बाद भाजपा भी बदल सकती है प्रदेशाध्यक्ष!/ दलित समाज से पूर्व महिला सांसद सुनीता दुग्गल की नियुक्ति से कांग्रेस और कुमारी शैलजा को मिलेगी चुनौती!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण एकाएक बदल गए हैं। कह सकते हैं कि भाजपा में बदलाव की आहट शुरू हो गई है। भाजपा के ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाने के मकसद से कांग्रेस ने अहीरवाल बेल्ट से पूर्व मंत्री राव नरेंद्र पर विश्वास जताया है। दो दशक में यह पहली बार है जब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी दलित नेता के स्थान पर किसी ओबीसी नेता को नियुक्त किया है या यह कहे कि नायब सैनी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने ओबीसी नेता पर विश्वास किया है। निजी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में बदलाव के बाद भाजपा अध्यक्ष पद के लिए दलित पर दांव खेल सकती है। हरियाणा में दलित वोट बैंक करीब 22 फीसदी है। जातीय समीकरण के लिहाज से वोट बैंक काफी मायने रखता है। दलित समुदाय से मंत्री कृष्ण लाल पंवार , मंत्री कृष्ण बेदी तथा पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का नाम चर्चा में आ रहा है। यह तीनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी होने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी दिन रात काम करते रहते हैं। इसलिए अनुसूचित समाज से इनका दावा मजबूत बनता है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शीर्ष नेतृत्व के साथ हरियाणा नेतृत्व के भी करीबी हैं। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री मंत्री कृष्ण बेदी भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। बेदी मनोहरलाल तथा नायब सैनी ग्रुप में खास अहमियत रखते हैं। तीसरी सबसे मजबूत दावेदार महिला नेत्री सुनिता दुग्गल है। यदि भाजपा पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को जिम्मेदारी सौंपती है।तो भाजपा को दोहरा लाभ होगा। महिला वर्ग की सहानुभूति तथा कांग्रेस की दिग्गज नेत्री कुमारी शैलजा और कांग्रेस को भी चुनौती मिलेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं पूर्व IRS अधिकारी सुनीता दुग्गल केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के बहुत नजदीक मानी जाती है। इसलिए प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सुनीता दुग्गल का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। बात वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बडौली की करें तो उनकी स्तिथि भी मजबूत मानी जा रही है।

