हरियाणा सीएम ने दीनदयाल जयंती पर दिया 326.25 करोड़ की परियोजनाएं का तोहफा / लाडो लक्ष्मी एप और बेटी प्रोत्साहन योजना हुई लॉन्च / कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी रहे मौजूद*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम ने दीनदयाल जयंती पर दिया 326.25 करोड़ की परियोजनाएं का तोहफा / लाडो लक्ष्मी एप और बेटी प्रोत्साहन योजना हुई लॉन्च / कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी रहे मौजूद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला / चंडीगढ़ ;- भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लिए 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें सबसे अधिक परियोजनाएं स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाली हैं।
स्वास्थ्य विभाग में 78.04 करोड़ रुपये की लागत के 31 उद्घाटन और 78.12 करोड़ रुपये की लागत की 97 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। इसके अलावा 80 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का नवीनीकरण किया गया है। इनमें भिवानी व कोरियावास (महेंद्रगढ़) के मेडिकल कालेजों का उद्घाटन भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग व शहरी स्थानीय निकाय विभाग की एक-एक परियोजना का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत 89 करोड़ 37 लाख रुपये है। पंचकूला में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप की लांचिंग के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पीकर हरविन्द्र कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कुछ घोषणाएं भी की। नायब सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श का अनुकरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं। नारी वंदन बिल से संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था हुई है।

