करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपी जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी! / 20 जनवरी से पहले होगा हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपी जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी! / 20 जनवरी से पहले होगा हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। निजी सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
पार्टी देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाने की तैयारी में है। इससे पहले 2020 में जेपी नड्‌डा को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बनाया था। नितिन नबीन ने 15 दिसंबर को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था। गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया था।
संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी
भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है। 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी नितिन नबीन के पक्ष में एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में दाखिल नामांकन पत्रों पर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दस्तखत भी होंगे।
सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हैं, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा भी नववर्ष में हो जाएगी। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली को पुनः प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं अथवा उनके स्थान पर किसी नए नेता को जिम्मेदारी दी जाती यह तो अब समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!