चंडीगढ़

चंडीगढ़ वासियों को टूटी सड़कों से जल्द मिलेगी राहत / 2.89 करोड़ से प्रशासन बनाएगा वी-3 सड़कें/ चार टेंडर जारी/ बरसात के बाद काम होगा शुरू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ वासियों को टूटी सड़कों से जल्द मिलेगी राहत / 2.89 करोड़ से प्रशासन बनाएगा वी-3 सड़कें/ चार टेंडर जारी/ बरसात के बाद काम होगा शुरू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- स्थानीय लोगों को अब टूटी-फूटी सड़कों से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम से वी-3 सड़कों के ट्रांसफर होने के तुरंत बाद यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने करीब 2.89 करोड़ के चार टेंडर जारी किए हैं जिसके तहत हिमालय मार्ग, सुखना पथ, सरोवर पथ, उद्योग पथ सहित कई प्रमुख सड़कों को ठीक किया जाएगा। बरसात खत्म होते ही काम शुरू होगा। लक्ष्य है कि सर्दियों से पहले ही सड़कें बना दी जाएं।
नगर निगम से वी-3 की टूटी-फूटी सड़कों को प्रशासन को ट्रांसफर करने के बाद यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने वीरवार को कई इलाकों की सड़कों को सुधारने के लिए टेंडर जारी कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों की हालत बेहद खराब है और इन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने की जरूरत है। फिलहाल बरसात का मौसम होने के कारण विभाग कागजी कार्रवाई पूरी करेगा और जैसे ही बरसात खत्म होगी, रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के पास समय कम है क्योंकि सर्दियों में सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पाएगा। विज्ञान पथ जंक्शन 7 से 12 तक, चंडी पथ जंक्शन 42 से 37 तक और उद्योग पथ जंक्शन 29 से 41 तक की मरम्मत पर 64,02,180 खर्च होंगे। वहीं, मलोया में कम्युनिटी सेंटर, जंज घर और शॉपिंग सेंटर तक जाने वाली वी-5 सड़क की री-कार्पेटिंग 17,35,814 से की जाएगी।
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज की खबर का असर*
जारी टेंडरों के तहत विद्या पथ जंक्शन नंबर 1 से 46 तक, उद्यान पथ जंक्शन नंबर 2 से 32 तक, उद्योग पथ जंक्शन नंबर 23 से 24 तक और चितकारा स्कूल के सामने की सड़क को 1,14,83,696 रुपये से दुरुस्त किया जाएगा। इन सड़कों की खराब हालत का मुद्दा अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में उठाया था। इसके अलावा हिमालय मार्ग जंक्शन 4 से 34 तक, सुखना पथ जंक्शन 12 से 36 तक, सरोवर पथ जंक्शन 11 से 35 तक और उद्योग पथ जंक्शन 24 से 29 तक को सुधारने पर 92,32,452 खर्च होंगे। प्रशासन की कोशिश है कि बरसात खत्म होते ही सभी टेंडर वाली सड़कों पर काम शुरू हो सके ताकि सर्दियों से पहले लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!