हरियाणा के ऊर्जा मंत्री विज ने भारी वर्षा के कारण टांगरी नदी के तटीय क्षेत्रों का लिया जायजा / नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के पुलिस को दिए निर्देश*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री विज ने भारी वर्षा के कारण टांगरी नदी के तटीय क्षेत्रों का लिया जायजा / नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के पुलिस को दिए निर्देश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अम्बाला ;- मानसून का असर अब मैदानी और रिहायशी इलाकों में भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। यूं तो भारी वर्षा के कारण सभी नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। लेकिन अंबाला की टांगरी नदी का जलस्तर 8 फीट के खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। सिंचाई विभाग के अनुसार, जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आसपास के डीएवी रिवर साइड सहित कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि नदी के किनारे बसी कॉलोनियों के लोगों को जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

