रक्षाबंधन पर्व पर सीटीयू बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सफर / ट्राईसिटी में कहीं भी आ-जा सकेंगी बहनें*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रक्षाबंधन पर्व पर सीटीयू बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सफर / ट्राईसिटी में कहीं भी आ-जा सकेंगी बहनें*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- तीन दिन बाद रक्षा बंधन का त्योहार आ रहा है। इस बार 9 अगस्त को भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन है। ऐसे में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को निशुल्क सफर का तोहफा दिया है। 9 अगस्त को महिलाएं सीटीयू की किसी भी बस में ट्राइसिटी में निशुल्क सफर कर सकेंगी। आदेशानुसार महिलाएं ट्राइसिटी में कहीं भी सीटीयू बसों से बिना किराया दिए आ-जा सकेंगी।
यूटी प्रशासन की मंजूरी की बाद सीटीयू की तरफ से बुधवार को यह आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, सीटीयू की एसी बसों में भी राखी के दिन महिलाओं का किराया नहीं लगेगा। हालांकि ट्राइसिटी से बाहर चलने वाली लांग रूट की बसों में टिकट लगेगी। इनमें सफर फ्री नहीं होगा। कई राज्य रक्षा बंधन पर महिलाओं को निशुल्क सफर का तोहफा देते हैं। सीटीयू भी पिछले कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। इस बार भी महिलाओं को यह सुविधा दी गई है। सीटीयू ने सभी ड्राइवर और कंडक्टर को यह आदेश सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने भी रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी किया है। हरियाणा में रोडवेज की बसों में 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त यात्रा का सुविधा ले सकेंगी।

