चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

रणजीत गिल के BJP में शामिल होने के 12 घण्टे बाद ही विजिलेंस ने कस दिया शिकंजा / चंडीगढ़-मोहाली के दफ्तरों पर की छापे-मारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रणजीत गिल के BJP में शामिल होने के 12 घण्टे बाद ही विजिलेंस ने कस दिया शिकंजा / चंडीगढ़-मोहाली के दफ्तरों पर की छापे-मारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता व रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के भाजपा ज्वांइन करने के 12 घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दबिश दी है।.विजिलेंस ब्यूरो की अलग अलग टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ में में गिल की रिहायश, दफ्तरों को खंगाला। छापे की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई है।
हालांकि, छापे को लेकर विजिलेंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन विजिलेंस के अधिकारी गिल के ठिकानों जांच कर रहे है।
*हरियाणा CM के आवास पर ज्वाइन की थी बीजेपी*
बीते शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज्वांइन की थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि गिल के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो को एक शिकायत मिली है जिसके बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया गया है। गिल ईडी के निशाने पर भी थे। लेकिन उससे पहले ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई कर दी। वहीं विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक गिल के कई सहयोगी भी निशाने पर है। गिल पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने खरड़ सीट पर दो बार विधानभा चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार चुनाव हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!