कृष्ण बेदी हरियाणा का ऐसा कैबिनेट मंत्री जो सिर्फ वायदा नही करता बल्कि अपने वायदे को जरूर करता है पूरा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कृष्ण बेदी हरियाणा का ऐसा कैबिनेट मंत्री जो सिर्फ वायदा नही करता बल्कि अपने वायदे को जरूर करता है पूरा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- 2025 विधानसभा चुनावों में मात्र 18 दिनों में नई विधानसभा सीट नरवाना से जीत कर कैबिनेट मंत्री बनने वाले कृष्ण बेदी के बारे में प्रदेश के लोगो की धारणा है कि कृष्ण बेदी सिर्फ वायदा ही नही करता बल्कि अपने वायदे को जरूर पूरा करता है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बेदी ने अपने हल्के में लोगो को वायदा किया था नायब सैनी की सरकार बना दो फिर खटाखट आप के खाते में 2100 रुपये महीना आएंगे। हालांकि, अब तक 9 महीने बीतने के बाद महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू नहीं हुई है। लेकिन सरकार ने इस संबंध में तैयारी कर ली है और अब फेज वाइज महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। अपने वायदे को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इस योजना को लेकर बड़ा अपेडट दिया है। गत दिवस मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा रक्षाबंधन पर नायब सैनी सरकार इस योजना की शुरुआत कर सकती है।

