करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से लगातार बन रहा है अनुसूचित समुदाय से प्रदेशाध्यक्ष /अबकी बार हो सकता है गैर अनुसूचित अध्यक्ष!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से लगातार बन रहा है अनुसूचित समुदाय से प्रदेशाध्यक्ष /अबकी बार हो सकता है गैर अनुसूचित अध्यक्ष!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के चर्चे लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। क्योंकि राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस में पनपी गुटबाजी को खत्म करना चाहते हैं। वतर्मान कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान भूपेंद्र हूडा के समर्थक एवं कृपापात्र माने जाते हैं। ऐसा देखने को मिल रहा है कि लंबे समय से हरियाणा कांग्रेस की बागडोर अनुसूचित जाति के नेता के पास रही है। शायद अबकी बार किसी गैर अनुसूचित जाति के नेता को कांग्रेस की कमान मिल जाए। वर्तमान में उदयभान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं। वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें 20 अप्रैल, 2022 को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले 2008 से 2014 तक अनुसूचित जाति से ही संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना प्रदेशाध्यक्ष थे। इसके बाद फरवरी 2014 से सितम्बर 2019 तक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर इस पद पर रहे। सितम्बर 2019 से अप्रैल 2022 तक कुमारी शैलजा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रहीं। वह भी अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के 27 फीसदी वोट हैं और यह एक निर्णायक संख्या है। इसलिए अनुसूचित जाति को अपने साथ जोड़े रखने के लिए कांग्रेस आलाकमान अनुसूचित समाज को कांग्रेस का मुखिया बनाती है। विधानसभा में यदि कांग्रेस जाट समुदाय से किसी व्यक्ति को विधायक दल का नेता चुनती है तो फिर प्रदेशाध्यक्ष गैर जाट वर्ग से बनाया जा सकता है। जो कि गैर अनुसूचित समाज से हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!