हरियाणा कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल/ बदला जा सकता है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष / रणदीप सुरजेवाला आलाकमान की पहली पसंद!
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल/ बदला जा सकता है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष / रणदीप सुरजेवाला आलाकमान की पहली पसंद!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- निजी जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले से हरियाणा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बदला जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान की हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए रणदीप सुरजेवाला पहली पसंद बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो सुरजेवाला हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष की बजाय राष्ट्रीय महासचिव बने रहना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान का फैंसला सर्वोपरि होगा।
माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस 33 जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस बार अंबाला जिला में तीन जिलाध्यक्ष बनाये जा सकते है। इनमें अंबाला सिटी, अंबाला ग्रामीण व अंबाला कैंट शामिल हैं। भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत व यमुनानगर में दो-दो जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ मेवात, पंचकूला, पलवल, चरखी दादरी व सिरसा में एक ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। विशेष बात यह कि कांग्रेस आलाकमान हरियाणा में संगठन के गठन को लेकर पूरी तरह गम्भीर दिख रहा है।

