करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार करने के लिए चंडीगढ़ पहुँचे सांसद राहुल गांधी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार करने के लिए चंडीगढ़ पहुँचे सांसद राहुल गांधी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार करने के लिए सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। 30 तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला वाइज आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!