हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेगे चंडीगढ़ / नेताओं को पढ़ाएंगे एकता का पाठ*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेगे चंडीगढ़ / नेताओं को पढ़ाएंगे एकता का पाठ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आ रहे है। इसलिए कांग्रेस मुख्यालय को तिरंगे रंग में रंग दिया है। चंडीगड़ प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राहुल गांधी आज तीन घंटे से भी ज्यादा समय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चंडीगड़ में रुकेंगे। चंडीगढ़ विजिट के दौरान राहुल गांधी कुल 115 नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण में वे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इनमें प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, फूलचंद मुलाना, बलबीर पाल शाह, महेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं। इसके बाद वे 21 केंद्रीय पर्यवेक्षकों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए 77 राज्य के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद हरियाणा कांग्रेस में संगठन के गठन की प्रक्रिया तीव्र गति से शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया में सबसे पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

