करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा/ मोहाली के फोर्टिस हस्पताल में ली अंतिम सांस*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा/ मोहाली के फोर्टिस हस्पताल में ली अंतिम सांस*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब की राजनीति के दिग्गज राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ अकाली नेता स. सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को पंजाब के संगरूर जिले के उभवाल गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गवर्नमेंट रणबीर कॉलेज संगरूर से की थी। पंजाब में ढींडसा ने 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा चुनाव जीते। वह परिवहन, खेल, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे। इसके साथ वह 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

ढींडसा 2004 से 2009 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। उन्होंने 2000 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक, खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उन्हें 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे 2020 में अकाली दल से अलग हो गए थे और अकाली दल के पूर्व संरक्षक थे। वे लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद थे। उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा 2012 से 2017 तक पंजाब के वित्त मंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!