कैबिनेट मंत्री बेदी ने अधिकारियों को दिए निर्देश / कहा जन समस्याओं का तुरंत निवारण करके मुझे रिपोर्ट करें*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैबिनेट मंत्री बेदी ने अधिकारियों को दिए निर्देश / कहा जन समस्याओं का तुरंत निवारण करके मुझे रिपोर्ट करें*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नरवाना ;- केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा नरवाना के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने रविवार को उस समय कही जब वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर नरवाना के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करके उन्हें एक्शन टेकन रिपोर्ट दें। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय उत्थान की दिशा में निरंतर काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद की जा रही है और निर्धारित समय में भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चुनावी संकल्प पत्र के अनुसार भाजपा सरकार विकास के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में उनके लिए कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

