कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को साफ संदेश /पार्टी का आदेश नही मानने वालो के खिलाफ होती रहेगी कार्यवाही / 2 तारीख को हरियाणा के 10 युवा किये थे सस्पेंड*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को साफ संदेश /पार्टी का आदेश नही मानने वालो के खिलाफ होती रहेगी कार्यवाही / 2 तारीख को हरियाणा के 10 युवा किये थे सस्पेंड*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कांग्रेस आलाकमान अब एक्शन मोड़ में दिखने लगा है। पार्टी के आदेश की अवहेलना करने वालो पर हाईकमान सख्त एक्शन लेने लग गया है। अभी हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला है। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होना हरियाणा युवा कांग्रेस के 10 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने इन सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
*संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए की कार्रवाई*
दो नवंबर को जारी निलंबन आदेश में इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश महासचिव विकास कुमार, योगेश फोगाट, सिकंदर प्रधान, पिंकी, अजुरुद्दीन मास्टर अजहर, प्रतीक चौधरी, सतीश कुमार और नवीन यादव को भी निलंबित किया गया है।
वहीं, जिला कमेटी में रोहतक के जिलाध्यक्ष सुशील हुड्डा पर भी कार्रवाई की गई है। यह निलंबन आदेश पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी मीमांशा आर्य और प्रियंका चंडेलिया के अलावा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और कार्यकारी अध्यक्ष सौमिल संधू की तरफ से जारी किया गया है। रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। ऐसी संभावना है कि भविष्य में जो भी कार्यकर्ता पार्टी का आदेश नही मानेगा उनके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

