करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस कठोर निर्णय लेने की और अग्रसर / पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते MLA सहित कई नेताओ को किया निष्कासित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस कठोर निर्णय लेने की और अग्रसर / पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते MLA सहित कई नेताओ को किया निष्कासित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सहित पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह निर्णय लिया।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनावों के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर काम करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी ने निष्कासित नेताओं के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि है। जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
हरियाणा में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के इस फैसले को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और बागी नेताओं पर लगाम कसने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!