Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस नेता BK हरिप्रसाद दूसरी बार हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेता BK हरिप्रसाद दूसरी बार हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में होने जा रहे निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर बीके हरिप्रसाद को नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को हटाए जाने की अटकलें तेज थी। हालांकि उस समय हाईकमान को तरफ से कोई बदलाव नहीं किया गया है। बेंगलुरु के रहने वाले 70 वर्षीय बीके हरिप्रसाद कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में एक हैं। साल 2013 में भी हरिप्रसाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी रहे है। बीके हरिप्रसाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री की दौड़ में रह चुके हैं। बेंगलुरु में जन्मे बीके हरिप्रसाद पूर्व में राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इतना वे राज्यसभा के सभापति के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल है। वह अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव हैं।
वहीं, दीपक बाबरिया पहले ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे। ऐसे में राहुल गांधी के नजदीकी जितेंद्र बघेल को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। बघेल ने हरियाणा के मामलों को समझकर रिपोर्ट हाईकमान को सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!