Wednesday, December 10, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जिन HKRN कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत बनी थी भाजपा की नायब सरकार!/ उन्ही HKRN कर्मचारियों को खून के आंसू पिला रही है नायब सरकार के अधिकारी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिन HKRN कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत बनी थी भाजपा की नायब सरकार!/ उन्ही HKRN कर्मचारियों को खून के आंसू पिला रही है नायब सरकार के अधिकारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में HKRN कर्मचारियों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। युवा कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मेहनत की बदौलत ही हरियाणा में भाजपा की नायब सरकार बनी है। शायद अब नायब सैनी यह सब भूल चुके हैं। आज हजारों की संख्या में HKRN कर्मचारी 2 महीने से तन्ख्वाह न मिलने की वजह से और एचकेआरएन पोर्टल पर नाम न दिखने की वजह से खून के आंसू पी रहे है। यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भाजपा सरकार ने हमारे साथ छल कपट किया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल से हजारों की संख्या में अस्थायी कर्मचारियों के नाम गायब हो गए हैं या यह कहा जाए कि अधिकारियों ने जानबूझ कर किये हैं। 4 वर्ष से लगे हुए कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जिनका कुछ दिन पहले तक HKRN पोर्टल पर नाम पेंडिंग दिखाया जा रहा था। मगर अब वह भी गायब हो गया है। सवाल यह उठता है इस सारे खेल में यह किसकी शरारत है ओर किसके इशारे पर कच्चे कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। एक कर्मचारी ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि जब अक्टूबर औऱ नवंबर, 2025 का वेतन देने के लिए डीडीओ ने पोर्टल पर नाम सर्च किया तो हम कर्मचारियों का नाम गायब मिला। अब ये सभी कर्मचारी मारे-मारे घूम रहे हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने एचकेआरएन में संपर्क किया मगर कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल पाया। हरियाणा CM कार्यालय में सेवादार के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने हमारी टीम को बताया कि हमारा 7 कर्मचारियों का नाम न तो पोर्टल पर दिख रहा है ओर न ही अक्टूबर तथा नवम्बर की तनख्वाह मिली है। जब इस विषय को लेकर सीएमओ में कार्यरत एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह कोई एक व्यक्ति नही बल्कि 9 हजार से ऊपर ऐसे कर्मचारी हैं, जिनको अभी तक तनख्वाह नही मिली है और नाम भी पोर्टल पर नही दिख रहे। लेकिन सरकार इनके बारे में जरूर कुछ न कुछ करेगी अन्यथा इतनी बड़ी संख्या में यह लोग सड़कों पर उतर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!