*हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली वासियो को दिया भरोसा / कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बढ़ाएगी दिल्ली में विकास को रफ्तार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली वासियो को दिया भरोसा / कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बढ़ाएगी दिल्ली में विकास को रफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के सहकारिता तथा कारागार मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव प्रचार में कहा नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर देश की जनता भरोसा करती है। आज दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने से ही दिल्ली में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान के समर्थन में पैदल मार्च करते हुए आमजन से वोट की अपील कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के साथ तकरीबन तीन किलोमीटर लंबे इस पैदल मार्च में अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आप-दा जा रही है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार आ रही है। उन्होंने हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं के जोश, उत्साह की तरफ इशारा करते हुए बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आप-दा के दिन अब लद गए हैं। जनता-जनार्दन समझ रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने दिल्ली की जनता से किए वायदों को भूलकर आकंठ भ्रष्टाचार की गंगौत्री में डुबकी लगाई है। आज यह लोग अपने कारनामे छिपाने के लिए दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अपने जोश को बरकरार रखते हुए जन-जन तक पहुंचे और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गारंटी के बारे में बताएं, जिसपर दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में भी भरोसा किया है। इसके साथ-साथ आप-दा के झूठ और डर की राजनीति से भी आमजन को स्पष्ट करें, ताकि वो दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाते हुए दिल्ली के विकास की रफ्तार बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें।