Wednesday, September 25, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा थानेसर में बड़ी जीत की लगाएंगे हैट्रिक!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा थानेसर में बड़ी जीत की लगाएंगे हैट्रिक!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़/कुरुक्षेत्र ;- हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में अब लगभग दो सप्ताह का समय बचा है। बीजेपी, कांग्रेस पार्टी समेत सभी बाकी सियासी दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मौजूद थानेसर विधानसभा सीट चुनावी सियासत की दृष्टि से काफी अहम मानी जाती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अपने पिछली बार के उम्मीदवार पर फिर से विश्वास किया है। उन्होंने सुभाष सुधा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने अशोक अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। थानेसर विधानसभा सीट एक जनरल कैटेगरी की सीट है। यहां पर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सुभाष सुधा और अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर अशोक कुमार अरोड़ा को चुनावी दंगल में उतारा था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब रहे। उन्होंने 842 वोटों के अंतर से सीट को अपने खाते में किया। उनको 55,759 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा को 54,917 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!