Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*महिलाओं समर्थकों के साथ मिलकर रेखा वाल्मीकि ने की टिकट की मांग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*महिलाओं समर्थकों के साथ मिलकर रेखा वाल्मीकि ने की टिकट की मांग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शाहाबाद :- शाहाबाद विधानसभा मारकंडा हरियाणा की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी से की रेखा वाल्मीकि के लिए की टिकट की मांग महिला संगठन ने कहा पिछले 15 सालों से स्वच्छ छवि के नेत्री महिला विंग हरियाणा प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए और शाहाबाद विधानसभा की जनता की आवाज उठाने के लिए हमेशा मैदान में रही है। और हर एक व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का काम किया है। जब भी विधानसभा में किसी प्रकार की कोई समस्या आई सबसे पहले सामने आकर खड़ी हो गई। एक महिला के लिए इतना लंबा संघर्ष एक बहुत बड़ी चेतावनी है। सभी महिलाओं के लिए आदर्श है रेखा वाल्मीकि जिन्होंने न जाने कितनी महिलाओं को जीने की राह दिखाई हम रेखा वाल्मीकि के साथ चले हमने देखा पार्टी की मजबूती के लिए कैसा भी समय रहा हो उन्होंने हर कदम पर कार्य किया।
शाहाबाद विधानसभा में जो भी विधायक रहे। वह सिर्फ अपने बिजनेस और अपने घर के विकास की ओर ध्यान रखा उन्होंने कभी जनता के बीच में आकर नहीं देखा। जनता किस हाल में जी रही है। विधानसभा शाहाबाद आज समस्याओं से जूझ रहा है। यदि रेखा वाल्मीकि को भारतीय जनता पार्टी मौका देती है। विधानसभा की जनता की आवाज विधानसभा में गूंज उठेगी। भारतीय जनता पार्टी ने जो आरक्षण महिलाओं को दिया है। उसे आधार पर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से रेखा वाल्मीकि को उसके 15 सालों के संघर्ष का आज उसको टिकट देकर पार्टी सम्मानित करें। ताकि महिलाओं के हौसले बुलंद हो और इस संघर्ष के मैदान में सभी महिलाएं इकट्ठी होकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में जीत लेकर आए। यदि रेखा वाल्मीकि को मौका मिलता है। भारतीय जनता पार्टी से वादा करती हैं हम सब महिलाएं। भारतीय जनता पार्टी की जीत रिकॉर्ड तोड़ होगी। चुनाव का बिगुल बज चुका है। और महिलाओं ने हुंकार भरी है। आओ सब महिलाएं एक होकर विधानसभा की लड़ाई लड़ाई लड़ें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!